
चंद्र राशि के अनुसार
Today Horoscope in Hindi
शुक्रवार 11 अक्टूबर 2019
(Aries Horoscope) मेष राशि

इस राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में नई योजना में निवेश करने में सफल रहेंगे। आपके विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफलता मिलेगी। विदेश संबंधित कार्यों से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी को पैसे उधार न दें। जॉब में कार्य स्थल पर महिला सहकर्मी से आपको विशेष सहयोग मिलेगा। माहौल सामान्य रहने वाला है। सम्पत्ति सुख में वृद्धि होगी। परिवार में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से संतुष्टि मिलेगी। प्रेम में साथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में सतर्कता बरतें। जीवनसाथी से संबंध कुछ उतार – चढ़ाव वाले बनेंगे।
स्वास्थ्य में रक्त संबंधित तकलीफ हो सकती है। ऐसे में सावधानी बरतें।
शुभ रत्न : मूंगा और ग्रह मंगल।
(Taurus Horoscope) वृष राशि

राशि के जातक आज अपने कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ के मामले में अड़चन आने से तनाव में आ सकते हैं। हालाँकि कुछ लाभ प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। परिवार में किसी परिजन से विवाद की स्थिति से बचने की कोशिश करें। जॉब में अपने सीनियर से कार्य को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में सावधानी बरतने की कोशिश करें। यदि नई जॉब की तलाश में हैं, तो आज अच्छी जॉब ऑफर मिल सकती है। प्रेम में साथी से आवेश में आ सकते हैं। रिश्ते में गर्मजोशी बनेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई में रूचि लेंगे। वो उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर जायेंगे। संतान पक्ष से किसी को लेकर समस्या की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित होंगे।
स्वास्थ्य में आज सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रत्न : हीरा या जरकन और ग्रह शुक्र।
(Gemini Horoscope) मिथुन राशि

आज राशि के जातक कार्य क्षेत्र में अड़चनों के कारण तनाव में रहेंगे। हालाँकि कुछ योजनाओं को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष के हिसाब से स्थिति मजबूत होगी। नई जॉब मिलने से आज प्रसन्नता मिलेगी। पिता की सहायता से कारोबार अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्टूडेंट्स विशेष परीक्षा में सफल होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश में सावधानी बरतें। जॉब में आज कार्यस्थल पर अधिकारीगण आपके कार्य कौशल की सराहना करेंगे। प्रेम में साथी से किसी बात को लेकर कटुता बढ़ेगी। जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नरम हो सकती है, ऐसे में ध्यान रखें। स्वास्थ्य में शरीर में अंदरूनी रोग उभर सकता है।
शुभ रत्न : पन्ना और ग्रह बुध।
(Cancer Horoscope) कर्क राशि

आज कार्य क्षेत्र में इस राशि के जातक बाधाओं से परेशान रहेंगे। आर्थिक लाभ में विलम्ब से मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। छोटे भाई से कुछ विवाद के बावजूद सहयोग मिलने की संभावना बन सकती है। संतान पक्ष से संतुष्टि मिलेगी। परिवार में माता – पिता से सहयोग प्राप्त करने में सफल होंगे। आज वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। प्रेम में साथी से दूरियां बनी हुई है। जीवनसाथी से संबंध भी अनबन वाले बन सकते हैं। जॉब में कार्य स्थल पर माहौल सामान्य रहने वाला है। सहकर्मी सहयोग करेंगे। नए मित्रों से सहयोग मिलेगा। जिससे मन में संतोष होगा।
स्वास्थ्य में मानसिक तनाव के कारण नींद न आने की परेशानी होगी।
शुभ रत्न : सुच्चा मोती और ग्रह चन्द्रमा।
(Leo Horoscope) सिंह राशि

इस राशि के जातक आज आत्मविश्वाश से परिपूर्ण होंगे। कार्य क्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से मीटिंग्स लाभकारी होगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों से प्यार बनेगा। सम्पत्ति सुख में वृद्धि होगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अड़चन आने से विचलित होंगे। प्रेम में साथी से ब्यर्थ की तकरार की वजह से दूरियां बनी हुई है, ऐसे में समस्या को सुलझाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित होंगे। जॉब की तलाश वालों को नई जॉब के कई अवसर मिलेंगे। आज किसी मित्र से धोखा मिल सकता है। ऐसे में सतर्क रहें।
स्वास्थ्य में आज सेहत सामान्य रहने वाली है।
शुभ रत्न : माणिक्य और ग्रह सूर्य।
(Virgo Horoscope) कन्या राशि

राशि के जातक आज परिवार में खर्चों की अधिकता बनेगी। धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। कला और शिक्षा से संबंधित वर्ग को आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपका मूड खुशनुमा होगा। हालाँकि घर के सुख में कमी महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय सही नहीं है, सावधानी बरतने का समय है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अड़चन की वजह से रूचि नहीं ले पा रहे हैं, ऐसे में सरस्वती देवी की उपासना करें। कार्य क्षेत्र में आज किसी योजना के लिए भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी। लेकिन विदेश संबंधित आय की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष से कुछ समस्या होगी। प्रेम से साथी से आवेश की स्थिति में आ सकते हैं। संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य में आज तनाव की स्थिति बन सकती है।
शुभ रत्न : पन्ना और ग्रह बुध।
(Libra Horoscope) तुला राशि

इस राशि के जातक आज विदेश यात्रा कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी संबंधित समस्या से बचने की कोशिश करें। परिवार में खर्चों की अधिकता से परेशानी बढ़ेगी। समाज में अपने सम्पर्कों को बढ़ाने में समझदारी से काम लें। सम्पत्ति सुख में कमी होगी। जॉब में कार्य स्थल पर आज कुछ परेशानी हो सकती है। किसी सहकर्मी से व्यर्थ विवाद से बचें। जल्दी ही समय अनुकूल होगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में रूचि नहीं लेंगे।
परिवार में माता की सेहत का ख्याल रखें।
स्वास्थ्य में रक्त और गर्मी से संबंधित रोग से परेशानी होगी।
शुभ रत्न : हीरा या जरकन और ग्रह शुक्र।
(Scorpio Horoscope) वृश्चिक राशि

आज राशि के जातक कार्य क्षेत्र में धन लाभ प्राप्त करने के प्रयास करेंगे। आय की प्राप्ति में कुछ सफल होंगे। परिवार में किसी परिजन से विवाद की परिस्थिति में धैर्य बनाये रखें। प्रॉपर्टी संबंधित निवेश में सावधानी बरतने का समय है। हानि की आशंका है। सम्पत्ति सुख में कमी होगी। माता की सेहत नरम होगी। ध्यान रखने की जरूरत है। संतान पक्ष से संतोष मिल सकता है। प्रेम में साथी से संबंध नजदीक बनेंगे। जीवनसाथी से संबंध मजबूत बनेंगे। जॉब में कार्य स्थल पर सहकर्मी आपसे सहयोग करेंगे।
स्वास्थ्य में आज सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रत्न : मूंगा और ग्रह मंगल।
(Sagittarius Horoscope) धनु राशि

राशि के जातक आज अपने कार्य की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। हालाँकि सामाजिक मान सम्मान में हानि की वजह से चिंतित हो सकते हैं। छोटे भाई बहनों से कुछ सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं। सम्पत्ति सुख में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सहयोग मिलने से संतुष्टि मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध में कुछ समस्या हो सकती है। प्रेम में साथी से आज संबंध मनमुटाव वाले रहने वाले हैं। नई जॉब वालों को आज
जॉब मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। मित्रों से विशेष लाभ होगा।
स्वास्थ्य में शरीर में अंदरूनी रोग की तकलीफ हो सकती है।
शुभ रत्न : पुखराज और ग्रह वृहस्पति।
(Capricorn Horoscope) मकर राशि

राशि के जातक आज परिवार में खर्चों की अधिकता आपको परेशान करेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन हो सकता है। वाहन की खरीदारी करेंगे। संतान पक्ष की पढ़ाई को लेकर चिंतित होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। जॉब में कार्य स्थल पर आज आपके सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे। आपकी प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि हो सकती है। यदि नई जॉब की तलाश में हैं तो उसमें आज नई जॉब मिलने से संतुष्टि मिलेगी। लेकिन लाभ में विलम्ब की भी स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य में जोड़ों और नसों में दर्द से जूझना पड़ सकता है।
शुभ रत्न : नीलम और ग्रह शनि।
(Aquarius Horoscope) कुम्भ राशि

राशि के जातक आज अनावश्यक क्रोध करने से बचें। हालाँकि उन्हें जल्दी ही पैतृक सम्पत्ति मिलने का प्रबल योग बना हुआ है।
कार्य क्षेत्र में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से शिक्षा को लेकर समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अड़चन आने से चिंतित होंगे। छोटे भाई बहनों से सहयोग मिल सकता है। परिवार के साथ यात्रा कर सकते हैं। जॉब में कार्य स्थल पर किसी विरोधी के कारण समस्या बन सकती है। ऐसे में सतर्क रहें। किसी मित्र पर भरोसा करने से बचें।
स्वास्थ्य में घुटनों की तकलीफ से परेशानी होगी।
शुभ रत्न : नीलम और ग्रह शनि।
(Pisces Horoscope) मीन राशि

राशि के जातक आज कार्य क्षेत्र में विशेष आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा। परिवार में सामंजस्य का माहौल बनेगा। परिवार में माता की सेहत नरम हो सकती है। हालाँकि सम्पत्ति सुख कुछ विलम्ब का बावजूद संतुष्टि मिल सकता है। संतान पक्ष से चिंतित होंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अड़चन आने की वजह से रूचि लेने में विफल होंगे। प्रेम में साथी से विवाह में बँध सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जॉब में कार्य स्थल पर माहौल प्रतिकूल होगा।
स्वास्थ्य में आज सर्दी जुकाम की तकलीफ होगी।
शुभ रत्न : पुखराज और ग्रह वृहस्पति।
अपनी नई विस्तृत जन्म कुंडली बनवाने, कुंडली मैचिंग और नई कुंडली बनवाने के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। (9115677164)