
Today Horoscope in Hindi
मंगलवार 24 सितम्बर 2019
चंद्र राशि के अनुसार
सी वर्माचार्य
(Aries Horoscope) मेष राशि

इस राशि के जातक आज कार्य क्षेत्र में योजना संबंधित कार्य में कुछ अड़चनों से तनाव में आ सकते हैं। हालाँकि समस्या अस्थायी होगी। देर से ही सही काम पूरा होगा। आय में रुकावट के बावजूद प्राप्ति होगी। आप किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों का सही चयन करें। आपके सामने वाला कहीं विरोधी न बन जाये। आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। जॉब
में कार्य स्थल पर अधिकारीगण से व्यवहार करते समय संयम बनाये रखने की आवश्यकता है। कोई सहकर्मी आपका विरोधी
न बन जाये। इसका ध्यान रखें। आज माता की सेहत नरम होने से परेशानी में आ सकते हैं। संतान पक्ष से संतुष्टि मिलेगी। पिता से सहयोग मिलेगा। प्रेम में साथी से संबंधों को मधुर करने के प्रयास करें। दूरियां बढ़ सकती हैं। विपरीत स्थिति में हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। मंगलवार को हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाएं।
स्वास्थ्य में आज मानसिक थकान बढ़ने से परेशान हो सकते हैं। आराम करें।
शुभ रत्न : मूंगा और ग्रह मंगल।
Taurus Horoscope वृष राशि

आज राशि वालों की सेहत कुछ ढीली हो सकती है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से अनुकूल समय रहेगा। कार्य क्षेत्र में आय के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खर्चों की अधिकता बढ़ेगी। सम्पत्ति सुखों का उपभोग करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधित निवेश के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। जॉब में कार्य स्थल पर आपके सीनियर संतुष्ट हो सकते हैं। नई जॉब जल्दी मिलने का योग बन
रहा है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में बाधाओं के बावजूद रूचि लेंगे। संतान पक्ष कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। प्रेम में साथी के प्रति रिश्ते गर्मजोशी वाले होंगे। आज घूमने जा सकते हैं। परिवार में माता की सेहत बिगड़ सकती है। विवाहित जीवन सुखमय होगा। किसी मित्र को दिए पैसे मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य में आज सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ रत्न : हीरा या जरकन और ग्रह शुक्र।
(Gemini Horoscope) मिथुन राशि

आज राशि वाले जातक विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ लेंगे। आय के नए स्रोत बनाने के प्रयास सफल होंगे। परिवार में छोटे भाई बहनों से सहयोग मिलेगा। आज वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं। कारोबारी मित्रों से मीटिंग सफल होगी। आप आज किसी भी व्यक्ति को सहयोग करने में हिचकिचाएंगे नहीं। से क्रोध में बात करे से बचें। जॉब में कार्य स्थल पर वेतन में वृद्धि होने जा रही है। सहकर्मी आपके साथ आज पार्टी कर सकते हैं। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में रूचि लेंगे। प्रेम के मामले में
समय आपके पक्ष में नहीं है। रिश्ते में कटुता बढ़ने से चिंतित होंगे। परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा। पत्नी से विशेष सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य में आज नसों और मांसपेशियों में दर्द की तकलीफ से परेशान होंगे।
शुभ रत्न : पन्ना और ग्रह बुध।
(Cancer Horoscope) कर्क राशि

आज राशि के जातक सम्पत्ति संबंधित लेन – देन में आर्थिक स्थिति मजबूत करने के प्रयासों में सफलता प्राप्त करेंगे। हालाँकि परिवार में किसी परिजन से विवाद होने से तनाव में आ सकते हैं। आत्मविश्वाश में बढ़ोतरी आपको किसी बड़े कार्य योजना को आगे बढ़ाने को प्रेरित करेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से प्रसन्नता होगी। जॉब में आज विरोधी आपके सामने कमजोर होंगे।
सहकर्मी सहयोग करेंगे। संतान से सहयोग मिल सकता है। स्टूडेंट्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। प्रेम में यदि साथी की तलाश में हैं, तो अभी कुछ दिन रुकना होगा। जल्दी ही आपको साथी से मुलाकात होने जा रही है। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।
स्वास्थ्य में नींद न आने से परेशानी हो सकती है।
शुभ रत्न : सुच्चा मोती और ग्रह चन्द्रमा।
(Leo Horoscope) सिंह राशि

आज राशि के जातक कार्य क्षेत्र में योजना से आर्थिक लाभ की प्राप्ति करने में सफल होंगे। शिक्षा और कला से संबंधित
लोगों को आय के नए स्रोत बनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक लोगों से मेल मिलाप होगा। सम्पत्ति सुख में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से आज विवाद की स्थिति बन सकती है। और व्यर्थ खर्चा हो सकता है। ऐसे में धैर्य से काम लें। जॉब में आज माहौल अनुकूल बनेगा। आप प्रभावशाली बनेंगे। प्रेम में साथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से संबंध सामान्य बन सकते हैं। परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य में माता की सेहत खराब होने से परेशान होंगे।
शुभ रत्न : माणिक्य और ग्रह सूर्य।
(Virgo Horoscope) कन्या राशि

आज राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सफल होंगे। आज अच्छा खानपान और अच्छी ड्रैस आपकी लाइफ स्टाइल में शामिल होंगे। परिवार में खर्चा हो सकता है। धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। पिता से विशेष सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति सुख में हालाँकि कमी आएगी। जॉब में कार्य स्थल पर सहकर्मी से सहयोग लेने में सफल हो सकते हैं। आपको ट्रांसफर की वजह से घर से दूर जाना पड़ेगा। संतान पक्ष से धनलाभ हो सकता है। प्रेम में आज साथी के साथ घूमने जा सकते हैं। उनसे रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। परिवार में जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे। अविवाहित होने की सूरत में विवाह हो सकता है।
स्वास्थ्य में पाइल्स से परेशानी हो सकती है।
शुभ रत्न : पन्ना और ग्रह बुध।
(Libra Horoscope) तुला राशि

राशि के जातक कार्य क्षेत्र से अच्छी आय की प्राप्ति करेंगे। विभिन्न स्रोतों से धन लाभ होगा। विदेश संबधी कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। परिवार में सामंजस्य बनेगा। धार्मिक समारोह में जायेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से प्रसन्नता मिलेगी। आज आलस्य की स्थिति बनने से आप लापरवाह हो सकते हैं। जॉब में आज माहौल आपके अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा कर सकते हैं। संतान पक्ष से कुछ परेशानी हो। ऐसे में समझदारी से काम लें। प्रेम में साथी से संबंध यथावत रहेंगे। परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य में गर्मी से तकलीफ हो सकती है।
शुभ रत्न : हीरा या जरकन और ग्रह शुक्र।
(Scorpio Horoscope) वृश्चिक राशि

आज राशि के जातक कार्य क्षेत्र में किसी बड़ी योजना में निवेश करने में सावधानी बरतें। यदि वाहन की खरीदारी करना चाह रहे हैं, तो अभी कुछ दिन रुकना बेहतर रहेगा। परिवार में सामंजस्य की कमी से जूझना पड़ सकता है। पराक्रम की कमी होगी। परिवार में पिता के सहयोग से संतुष्टि मिलेगी। संतान पक्ष से संतुष्टि मिलेगी। प्रेम में साथी से संबंध मजबूत बनेंगे। आज घूमने जा सकते हैं। परिवार में जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। जॉब में आज आपको कार्य के मामले में सतर्कता बरतनी होगी। आपके विरोधी साजिश में कहीं सफल न होने पाए।
स्वास्थ्य में आज मौसमी खांसी, जुकाम होने की संभावना है।
शुभ रत्न : मूंगा और ग्रह मंगल।
(Sagittarius Horoscope) धनु राशि

आज अपने कार्य क्षेत्र में विस्तार करने में सफल होंगे। राशि के जातक आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल होंगे। आपके पराक्रम में गजब की वृद्धि होगी। परिवार से सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति सुख में वृद्धि होगी। विदेश संबंधित कार्य से लाभ हो सकता है। किसी योजना में निवेश के लिए समय अनुकूल है। अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। जॉब में आज अपने अनुभव में बदल सकते हैं। का लाभअपने जूनियर को देंगे। प्रेम में साथी से रिश्ते आगे विवाह में बदल सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध कुछ सामान्य ही रहने वाले हैं। स्टूडेंट्स परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।
स्वास्थ्य में आज सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रत्न : पुखराज और ग्रह वृहस्पति।
(Capricorn Horoscope) मकर राशि

आज राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र से किसी बड़ी योजना को पूरा करने में सफल होंगे। भविष्य में आर्थिक लाभ लेने में सफल होंगे। परिवार में खर्चा होगा। किसी बाहरी व्यक्ति से विवाद की स्थिति बनेगी। ऐसे में धैर्य बनाये रखें। कारोबारी मित्रों से सहयोग
मिलेगा। आज परिवार में बच्चों की शादी का प्रस्ताव मिलने से ख़ुशी का माहौल बन सकता है। जॉब में कार्य स्थल पर माहौल अनुकूल बनेगा। सहकर्मियों से सहयोग लेने में सफल होंगे। नई जॉब ऑफर मिलने से जॉब की तलाश करने वालों को प्रसन्नता मिलेगी। प्रेम में साथी से संबंध मधुर बनेंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छे और सहयोगी वाले होंगे।
स्वास्थ्य में रक्त संबंधित रोग से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रत्न : नीलम और ग्रह शनि।
(Aquarius Horoscope) कुम्भ राशि

इस राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र में किसी बड़ी योजना को पूरा करने में सफल होंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति संबंधी विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। परिवार में पिता की सहायता से प्रगति करेंगे। जॉब में आज प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि होगी। यदि नई जॉब की तलाश कर रहे हैं, तो अच्छी जॉब मिलने जा रही है। प्रेम में साथी से संबंध गर्मजोशी वाले होंगे। संतान पक्ष से कुछ समस्या आ सकती है। परिवार में माहौल अच्छा
रहेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकता हैं।
स्वास्थ्य में आज सेहत ठीक रहेगी।
शुभ रत्न : नीलम और ग्रह शनि।
(Pisces Horoscope) मीन राशि

ब्यापारी वर्ग को अच्छा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। राशि के जातक को कुछ नए आय के अवसर मिलेंगे। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। नए कारोबारी मित्रों से मुलाकात होगी। कारोबारी यात्रा लाभकारी होगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे।
संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। माता पिता से सहयोग और स्नेह मिलेगा। जॉब में कार्य स्थल पर स्थिति सामान्य रहेगी। सीनियर आपकी प्रशंसा करेंगे। प्रेम में साथी से उतार उतार चढ़ाव वाले रहेंगे। परिवार में आनंदमय माहौल बनेगा।
स्वास्थ्य में जोड़ों और नसों में दर्द से तकलीफ होगी।
शुभ रत्न : पुखराज और ग्रह वृहस्पति।
अपनी नई जन्म कुंडली बनवाने और कुंडली संबंधित समस्या के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। (9115677164 )