
Today Horoscope in Hindi
शुक्रवार 20 सितम्बर 2019
As per Moon Zodiac sign
चंद्र राशि के अनुसार
सी वर्माचार्य
(Aries Horoscope) मेष राशि

इस राशि के जातक के लिए आज का दिन अपने कार्य क्षेत्र में आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिहाज से उत्तम रहने वाला है। आय की प्राप्ति निरंतर बनी रहेगी। परिवार में छोटे भाई बहनों से कोई विवाद हो सकता है। ऐसे में धैर्य बनाएं रखें। यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो समय इसके लिए अनुकूल है। आज किसी ब्यक्ति से तकरार से बचें। कार्य संबंधित योजना में अड़चन आने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हानि हो सकती है। सम्पत्ति सुख में बढ़ोतरी होगी। विदेश संबंधित कार्य से धन की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से कुछ वैमनस्य के बावजूद संबंध सामान्य रहेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई में सामान्य रहेंगे। जॉब में कार्य स्थल पर आपके सीनियर से कार्य को लेकर नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कार्य के मामले में फोकस बनाये रखें। परिवार में पिता से सहयोग मिलेगा। प्रेम में साथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव होने से चिंतित हो सकते हैं।
स्वास्थ्य में पत्नि की सेहत में अचानक बिगड़ जाने से भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ रत्न : मूंगा और ग्रह मंगल।
(Taurus Horoscope) वृष राशि

इस राशि के जातक के लिए आज अपने कार्य क्षेत्र में आपका मनोबल बड़ा हुआ होगा। समाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में किसी परिजन से नाराजगी होने से माहौल तनावभरा हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ मिलने में विलम्ब हो सकता है। पिता से सहयोग मिलने से तनाव में कमी आ सकती है। किसी धार्मिक समारोह में शामिल होंगे। आज किसी से ब्यवहार में संयम बनाने की कोशिश करनी होगी। क्रोध की अवस्था में आने से हानि हो सकती है। प्रॉपर्टी संबंधित लेन – देन में सतर्कता बरतें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराश हो सकते हैं। ऐसे में निरंतर प्रयास करने चहिये। संतान पक्ष से कुछ विवाद के बावजूद संतोष करना पड़ सकता है। आगे आने वाला समय अनुकूल होगा। प्रेम में साथी से संबंधों में किसी तीसरे पक्ष को लेकर झगड़ा हो सकता है। ऐसे में रिश्तों के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से विशेष सहयोग मिलेगा। संबंधों में मधुरता बनेगी।
स्वास्थ्य में आज सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रत्न : हीरा और जरकन और ग्रह शुक्र।
(Gemini Horoscope) मिथुन राशि

इस राशि के जातक के लिए आज आपकी सेहत में बिगाड़ आने से कार्यों में रुकावट आ सकती है। अनावश्यक खर्चों की अधिकता परेशान करेगी। ऐसे में ख़र्चों को नियंत्रण में लाएं। सम्पत्ति सुख में कमी हो सकती है। परिवार में छोटे भाई से विवाद हो सकता है। ऐसे में शांति बनाये रखें। संतान पक्ष से रिश्ते सामान्य रहेंगे। प्रेम में साथी से दूरियां बनी रहेगी। ऐसे में उनसे संबंध सामान्य बनाये रखने के लिए उनकी समस्या को समझने की कोशिश करनी चहिये। जॉब में कार्य स्थल पर आज स्थिति आपके लिए अनुकूल रहेगी। सहकर्मी आपसे सहयोग करेंगे। हालाँकि कुछ सहयोगी आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। अपने काम में ध्यान दें। परिवार में जीवनसाथी से संबंधों में किसी बात को लेकर उतार- चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में संयम बनाये रखने की कोशिश करनी होगी। विपरीत स्थिति में छोटी कन्याओं को भोजन खिलाकर उनसे आशीर्वाद लें। बुधवार को हिजड़ों से आशीर्वाद लें।
शुभ रत्न : पन्ना और ग्रह बुध।
(Cancer Horoscope) कर्क राशि

इस राशि के जातक के लिए आज अपने कार्य क्षेत्र में आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित काम से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज काम के सिलसिले में किसी से बात करने में उत्साह में कमी महसूस करेंगे। सामाजिक परिस्थिति विपरीत रहेगी। हालाँकि नवम के स्वामी गुरु की दृस्टि से भाग्य का भी साथ मिलेगा। जिससे कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। स्टूडेंट्स पढ़ाई में किसी परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे। जॉब में सहकर्मी आपसे सहयोग करेंगे। प्रेम में आज साथी से रिश्तों की अहमियत को समझने की कोशिश करें। कोई तकरार करने से बचने की कोशिश आपके रिश्ते को संभाल सकती है। जीवनसाथी की सेहत नरम रहेगी। परिवार में पिता का सहयोग मिलेगा। कोई धार्मिक यात्रा सफल होगी।
स्वास्थ्य में आज मानसिक थकान हो सकती है।
शुभ रत्न : सुच्चा मोती और ग्रह चन्द्रमा।
(Leo Horoscope) सिंह राशि

इस राशि के जातक के लिए आज प्रॉपर्टी से संबंधित लेन -देन से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनने में मदद मिल सकती है। परिवार में किसी परिजन से बेवजह विवाद होने से माहौल तनाव भरा हो सकता है। ऐसे में धैर्य और शांति से काम लें। कला और शिक्षा संबंधित लोगों को आय की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं। माता- पिता से सहयोग मिलने से संतुष्टि मिलेगी। कोर्ट कचहरी में प्रॉपर्टी संबंधित विवाद सुलझ सकता है। संतान पक्ष से संबंधों में कटुता बढ़ेगी। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अड़चन आने से तनाव में आ सकते हैं। ऐसे में सरस्वती देवी की उपासना करें। प्रेम में साथी से मनमुटाव बना रहेगा। जीवनसाथी से भी संबंध उतार- चढ़ाव वाले बने रहेंगे। ऐसे में समस्या को सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य में सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रत्न : माणिक्य और ग्रह सूर्य।
(Virgo Horoscope) कन्या राशि

इस राशि के जातक के लिए शिक्षा से संबंधित लोगों को आय की प्राप्ति आशा के अनुरूप नहीं मिलने से तनाव भरी हो सकती है। ट्रांसफर की वजह घर से दूर जा सकते हैं। आपके कार्य में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने से कार्य पर विपरीत असर पड़ेगा। समाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक समारोह में शामिल होने से आध्यात्मिक रुझान बनेगा। सम्पत्ति सुख में कमी होगी। बिजनेस में कार्यक्षेत्र में किसी योजना की वजह से भागदौड़ करनी पड़ेगी। जिससे आय की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम में साथी से प्रेम संबंधों में कमी आएगी। जॉब की तलाश में अभी कुछ समय लग सकता है। ऐसे में निरंतर प्रयास करते रहें। जीवनसाथी से संबंध मधुर और सहयोगी होंगे।
स्वास्थ्य में पाइल्स और रक्त संबंधित परेशानी हो सकती है।
शुभ रत्न : पन्ना और ग्रह बुध।
(Libre Horoscope) तुला राशि

इस राशि के जातक के लिए आज विदेश संबंधी कार्यों से धन की हानि होगी। ऐसे में किसी से विवाद में पड़ने के बजाय धैर्य से काम लें। और शांति से अपना पैसा निकालने के लिए निरंतर प्रयास करें। पत्नी के विशेष सहयोग से आपके कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी मेहनत से किसी योजना से धन की प्राप्ति होगी। जॉब में आय में निरंतरता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में किया निवेश लाभकारी हो सकता है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में सफलता के लिए विशेष मेहनत करने का प्रयास गंभीरता से करें। प्रेम में साथी से संबंधों में खटास बढ़ सकती है। ऐसे में आपको रिश्ते में दूरियां समाप्त करने के प्रयास करने होंगे।
स्वास्थ्य में आँखों की तकलीफ से परेशानी हो सकती है।
शुभ रत्न : हीरा और जरकन और ग्रह शुक्र।
(Scorpio Horoscope) वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक के लिए आज अपने कार्य क्षेत्र में पिछली रुकी हुई योजना से आर्थिक लाभ होगा। संतान पक्ष से विशेष सहयोग मिलेगा। लेकिन परिवार में किसी परिजन से विवाद होने से तनाव की स्थिति बन सकती है। सम्पत्ति सुख में कमी आएगी। प्रॉपर्टी संबंधित लेन- देन में सतर्कता बरतें। हानि हो सकती है। परिवार में पिता से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स पढ़ाई में मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा की भावना में आ सकते हैं। ऐसे में उन्हें सरस्वती देवी की उपासना करनी चहिये। प्रेम में साथी से आज भावनात्मक रूप से जुड़े होंगे। आज दूर घूमने जा सकते हैं। खत्म करने के प्रयास करने होंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे।
शुभ रत्न : मूंगा और ग्रह मंगल।
(Sigattrius Horoscope) धनु राशि

इस राशि के जातक के लिए आज कार्य क्षेत्र में आपकी योजना में अड़चन आने से कार्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ेगा। ब्यर्थ खर्चों की अधिकता आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेगी। छोटे भाई बहनों से विवाद होने से आपकी छवि बिगड़ सकती है। ऐसे में सतर्कता बरतें। सामाजिक मान सम्मान में कमी होगी। विदेश संबंधित कार्य से आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में माता से सहयोग मिलने से संतुष्टि मिलेगी। जॉब में कार्य स्थल पर माहौल सामान्य ही रहने वाला है। कार्य को करने में सतर्कता बरतें। प्रेम में साथी से आपके रिश्ते टूटने के कगार पर हैं, ऐसे में तनाव में रहने के बजाय आपको धैर्य का परिचय देना चहिये। जीवनसाथी से संबंध में कटुता बढ़ने से परिवार में तनाव भरा माहौल बन सकता है।
स्वास्थ्य में मानसिक तनाव से तबियत बिगड़ सकती है।
शुभ रत्न : पुखराज और ग्रह वृहस्पति।
(Capricorn Horoscope) मकर राशि

इस राशि के जातक के लिए इस राशि के जातक अनावश्यक खर्चों की अधिकता से परेशान होंगे। आय में रुकावट आपकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करेगी। आज किसी ब्यक्ति से आपका विवाद आपको परेशानी में डाल सकता है। बनते कार्यों में अड़चनें आएंगी। सामाजिक मान सम्मान में कमी होगी। सम्पत्ति सुख में भी कमी आएगी। प्रॉपर्टी संबंधित कार्य में आपका निवेश हानिकारक होगा। जॉब में सहकर्मी आपको किसी साजिश का शिकार बना सकते हैं। आपको ट्रांसफर की वजह से परिवार से दूर भी जाना पड़ सकता है। संतान पक्ष और जीवनसाथी से सहयोग मिलने से कुछ राहत महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य में जोड़ों और नसों की तकलीफ से परेशानी हो सकती है।
शुभ रत्न : नीलम और ग्रह शनि।
(Aquarius Horoscope) कुम्भ राशि

इस राशि के जातक के लिए आज अपने कार्य क्षेत्र में पिछले रुके कार्यों से आर्थिक लाभ होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने सफल होंगे। परिवार में माता पिता का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कुछ परेशानी हो सकती है। स्टूडेंट्स पढ़ाई में अड़चन आने की वजह से रूचि नहीं ले पा रहें हैं। ऐसे में सरस्वती देवी की उपासना करें। जॉब की तलाश के लिए अभी जॉब मिलने में विलम्ब हो सकता है। अपने प्रयास में निरंतरता बनाये रखें। जल्दी ही आपको जॉब ऑफर मिलने वाली है। आपको जीवन में पैतृक सम्पत्ति मिलेगी। प्रेम में साथी से रिश्तों में नजदीकियां बनेंगी। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य में आज सेहत सामान्य रहेगी।
शुभ रत्न : नीलम और ग्रह शनि।
(Pisces Horoscope) मीन राशि

इस राशि के जातक के लिए आज आर्थिक स्थिति मजबूत करने के आपके प्रयास सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में आय के नए स्रोत बनेंगे। कारोबारी मित्रों से मीटिंग्स सफल होगी। संतान पक्ष से विशेष शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता मिलेगी। लेकिन किसी नई योजना के काम में अनुभवी मित्र की सलाह के बाद ही निर्णय लें। सम्पत्ति सुख में कमी आएगी। परिवार के साथ दूर यात्रा सकते हैं। परिवार में खर्चों में कमी आने से संतोष होगा। विदेश संबंधित रुका धन मिलेगा। परिवार में धार्मिक समारोह होने ऐसे परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। माता पिता से सहयोग मिलेगा। प्रेम में साथी से कुछ समस्याओं के बावजूद संबंध बने रहेंगे। अविवाहित होने की स्थिति में विवाह जल्दी हो सकता है। जीवनसाथी से संबंध कुछ समस्या के बावजूद
सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
स्वास्थ्य में रक्त और पाइल्स संबंधित समस्या से तकलीफ होगी।
शुभ रत्न : पुखेज और ग्रह वृहस्पति।
अपनी जीवन की जन्म कुंडली और कुंडली संबंधित समस्या के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। (9115677164)
(9